About Us

About Us – तीर्थ सेवा न्यास

तीर्थ सेवा न्यास, हरिद्वार एक पंजीकृत धर्मार्थ संगठन है, जो समाज, संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण एवं विकास के लिए समर्पित है। हमारा मुख्य उद्देश्य तीर्थ यात्रियों, साधु-संतों, जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना, गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करना, तीर्थ स्थलों का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार करना, ग्राम विकास में योगदान देना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

हमारा मिशन और विज़न

मिशन (Mission)

  • भारत के तीर्थ स्थलों का विकास एवं संरक्षण
  • गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान
  • गौ सेवा एवं गौशालाओं का संचालन
  • नशा मुक्ति एवं समाज सुधार कार्य
  • सनातन धर्म की प्रचार-प्रसार हेतु डिजिटल और जमीनी प्रयास
  • गरीबों, असहायों, निराश्रितों और संत समाज की सेवा
  • भारतीय संस्कृति और योग-आयुर्वेद का प्रचार

विज़न (Vision)

  • भारत को एक स्वच्छ, संस्कारी और पर्यावरण-संरक्षित राष्ट्र बनाना
  • तीर्थ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना
  • युवाओं को नशा मुक्त और आत्मनिर्भर बनाना
  • गौ माता के संरक्षण हेतु देशभर में नंदिशालाओं की स्थापना
  • समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सतत कार्यशील रहना
हमारे प्रमुख उद्देश्य एवं कार्य

हमारे प्रमुख उद्देश्य एवं कार्य

🌱 💧 🏛️ 🌿
पर्यावरण संरक्षण

1. पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण

  • गंगा, यमुना एवं अन्य नदियों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान।
  • नदी घाटों का सौंदर्यीकरण और स्वच्छता अभियान।
  • वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जैव विविधता संरक्षण।
  • यज्ञशालाओं का निर्माण एवं वैदिक पद्धति से पर्यावरण शुद्धिकरण।
तीर्थ यात्रियों की सेवा

2. तीर्थ यात्रियों एवं साधु-संतों की सेवा

  • यात्रियों के लिए आवास, भोजन एवं चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था।
  • साधु-संतों के लिए निवास, चिकित्सा एवं आवश्यक सुविधाएं।
  • धर्मशालाओं एवं अन्नक्षेत्रों का संचालन।
तीर्थ स्थलों का संरक्षण

3. तीर्थ स्थलों एवं ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण

  • मंदिरों, देवालयों एवं प्राचीन तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार।
  • सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं पुनर्निर्माण।
  • धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण।
ग्राम विकास

4. ग्राम विकास एवं आत्मनिर्भरता

  • गाँवों को गोद लेकर उनका सर्वांगीण विकास।
  • सड़कों, शुद्ध पेयजल और स्वच्छता की सुविधाएं विकसित करना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना।
नशा मुक्ति

5. नशा मुक्ति एवं समाज सुधार

  • नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना और पुनर्वास कार्यक्रम।
  • समाज में जागरूकता फैलाने के लिए शिविरों का आयोजन।
  • सुधार गृह एवं वृद्धाश्रम का निर्माण और संचालन।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा

6. स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा

  • नि:शुल्क चिकित्सालय, औषधालय एवं योग चिकित्सा केंद्रों की स्थापना।
  • गरीबों के लिए निःशुल्क चिकित्सा, ऑपरेशन एवं औषधि वितरण।
  • आधुनिक एवं पारंपरिक शिक्षा संस्थानों का संचालन।
  • संस्कृत, योग, वेद और शास्त्रों की शिक्षा को बढ़ावा देना।
गौसेवा

7. गौसेवा एवं पशु संरक्षण

  • गौशालाओं का निर्माण, संचालन एवं संरक्षण।
  • बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय एवं भोजन की व्यवस्था।

न्यासी मंडल का परिचय

बाबा हठयोगी जी महाराज

संरक्षक/परमाध्यक्ष – परम पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज

न्यास के आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं संरक्षक है, जिनके मार्गदर्शन में न्यास कार्य करता है।

राम विशाल दास जी महाराज

अध्यक्ष – राम विशाल दास जी महाराज

न्यास के प्रमुख संचालक, जो सभी कार्यों की देखरेख एवं निर्णय लेते हैं।

श्री अशोक कुमार सोलंकी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री अशोक कुमार सोलंकी

न्यास के संगठनकर्ता, प्रचार और आर्थिक व्यवस्था जुटाने का कार्य देखते है।

राजेश कुमार

उपाध्यक्ष – राजेश कुमार

संगठन और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं।

अमरीश त्यागी जी

उपाध्यक्ष – श्री अमरीश त्यागी जी

न्यास के संगठन विस्तार एवं मुख्य कार्यों का निर्वहन करते है।

स्वामी ओमदास जी महाराज

महामंत्री – स्वामी ओमदास जी महाराज

न्यास के सभी कार्यों के समन्वय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की देखरेख करते हैं।

शिशिर चौधरी

समन्वयक – श्री शिशिर चौधरी

सभी सेवा योजनाओं को सही ढंग से कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी।

राजकृष्ण

सदस्य – श्री राजकृष्ण

महत्वपूर्ण योजनाओं और न्यास के निर्णयों में सहयोग प्रदान करते हैं।

डॉ पूजा श्री जी

कोषाध्यक्ष – डॉ पूजा श्री जी

न्यास की वित्तीय एवं दान व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती हैं।


संरक्षक/परमाध्यक्ष का संदेश

"

परम पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज का संदेश

"सेवा ही सच्ची भक्ति है। यदि हम अपने जीवन को केवल स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज, धर्म और पर्यावरण के कल्याण के लिए समर्पित करते हैं, तो यही सच्ची साधना है..."

"मैं सभी श्रद्धालुओं, सेवकों और भक्तों से आग्रह करता हूँ कि इस पवित्र सेवा कार्य में अपना योगदान दें..."

"
"

अध्यक्ष राम विशाल दास जी महाराज का संदेश

"तीर्थ सेवा न्यास का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक अभियान है..."

"आइए, हम सब मिलकर इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें और एक समृद्ध, स्वच्छ एवं आध्यात्मिक समाज की स्थापना करें।"

"

हम सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का पालन करते हुए समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य तीर्थ स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना, नदियों का संरक्षण करना, जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

"सेवा ही धर्म है, सेवा ही योग है, सेवा ही मोक्ष का मार्ग है।"

हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आप तीर्थ सेवा न्यास के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आप स्वयंसेवक, दानदाता या किसी अन्य रूप में हमारे प्रयासों का हिस्सा बन सकते हैं। आपका छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

📍 पता: B-17A, अलंकार पैलेस, नजदीक शंकर आश्रम चौक, ज्वालापुर, हरिद्वार- उत्तराखण्ड (249407)

📞 संपर्क: 9411122201, 9411111224

🌐 वेबसाइट: www.teerthsewanyas.org

📧 ईमेल: teerthsewatrust@gmail.com